मढौरा मे अखंड अष्टयाम के लिये निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
मढौरा (सारण)
प्रखंड के बहुआरापट्टी गांव के  सर्वेश्वरी माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रही अखंड अष्टयाम के लिये गाजे बाजे ,हाथी घोड़े और डीजे के साथ निकली कलश यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा मंदिर से होते हुए नागरा, मझवालिया, औदालपट्टी ,बिंद बहुआरा सहित लगभग 5 किमी नगर भ्रमण  होते हुए कलश यात्रा घाघरा नदी पहुँची। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित परशुराम मिश्रा ने जलभरी कराई, ततपश्चात कलश यात्रा वापस पूजा पंडाल पहुँची। कलश यात्रा में 351 महिलाओं और  कन्याओं सहित अमनौर भाजपा विधयाक चोकर बाबा भी शामिल थे। कलश यात्रा के बाद अखण्ड अष्टयाम शुरू हुआ। पुरोहित परशुराम मिश्रा ने बताया कि अखंड अष्टयाम के समापन के पश्चात् पुरे क्षेत्र में मूर्ति नगर परिक्रमा की जायेगी , उसके बाद शुक्रवार को मूर्ति की स्थापना की जायेगी।