सारण : वरीय शिक्षक के अवकाश प्राप्त होने पर हुआ विदाई समारोह
#अजहर करीम
इसुआपुर .
प्रखण्ड के पूर्व वरीय शिक्षक सह डीडीओ चुन्नी लाल साह का विदाई सह सम्मान समारोह गुरूवार को राजकीय मध्य विद्यालय इसुआपुर के प्रांगण में आयोजित की गई .जिसमें प्रखण्ड के गणमान्य लोग तथा शिक्षकों ने भाग लिया .रामचन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक सभा भी हुई .जिसमेंं रिटायर्ड शिक्षक को अंगवस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया .बीईओ लखेन्द्र पासवान ने उन्हे कुशल,साहसिक व बेेदाग छवि वाला शिक्षक बताया .त्रिभुवन चतुर्वेदी के संचालन में सभा को जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह ,मुखिया पति पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह ,सरपंच पति पूर्व सरपंच उमेश्वर सिंह ,अमरनाथ प्रसाद ,डीडीओ रामेश्वर ओझा ,ओमप्रकाश गुप्ता ,संतकुमार सिंह ,सुरेन्द्र राम ,अशोक यादवल,इसहाक अंसारी ,वीरेन्द्र प्रसाद ,तीर्थराज पाण्डेय ,मंजेश चतुर्वेदी ,धर्मेन्द्र यादव व अन्य ने संबोधित किया .