दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हाल ही में 12 जनवरी को संपूर्ण देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गई और स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर के सुभाष चंद्र बोस की जयंती जो 23 जनवरी को है तब तक युवा पखवारा के रूप में पूरे देश में इस को मनाया जा रहा है।इसी के तहत आज महारानी जानकी कुँवर कॉलेज के सेमिनार हॉल में ‘राष्ट्र के पुननिर्माण में आज के युवाओं की भूमिका’ विषय पर एक संगोष्ठी का ओयोजन किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन प्रान्त सह मंत्री अजित कुमार उपाध्याय ,प्रान्त सह मंत्री रौशन कुमार, जिला संयोजक सुजीत मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्दन सैनी,नगर मंत्री साहेब लाल शर्मा एवम कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर तथा विवेकानंद जी के फोटो पर पुष्पांजलि कर के किया।प्रान्त सह संगठन मंत्री अजित कुमार उपाध्याय ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं के बीच में स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार लेकर के सांस्कृतिक मूल्यों के साथ अपने समाज की नई रचना करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सतत रूप से प्रयासरत है।इस संगोष्ठी के माध्यम से अजित उपाध्याय ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने, भगवान राम मंदिर को लेकर के उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय, तीन तलाक कानून और नागरिकता संशोधन कानून,राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर इत्यादि विषयों के बारे में विभिन्न पहलुओं पर जानकारियां रखी | नागरिकता संशोधन कानून जिसके तहत पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान जो तीनों इस्लामिक देश हैं वहां अपने मत और पंथ के कारण प्रताड़ित जितने भी गैर मुसलमान चाहे वह सिख,बौद्ध हो जैन हो इसाई हो,हिंदू हो सभी के लिए जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आ चुके हैं ऐसे सभी शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात की गई है और इस नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से वर्तमान में भारत में रह रहे किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी और खासतौर पर मुसलमानों के बीच में जिस प्रकार भ्रम पैदा किया जा रहा है वह एक षड्यंत्र है| प्रदेढ़ सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि अपने वोट बैंक के लालच में और सत्ता में आने के लिए आतुर राजनीतिक दल और नेता लोग घृणित प्रयास कर रहे हैं और नागरिकता संशोधन कानून के बारे में गलत मिथ्या प्रचार कर रहे हैं जिसके कारण आज पूरे देश भर में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है| देश भर में 900 विश्वविद्यालय हैं लेकिन केवल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,जाधवपुर विश्वविद्यालय जैसे 4 विश्वविद्यालयों के मुट्ठी भर छात्र प्रायोजित मीडिया के माध्यमों का दुरुपयोग करते हुए तिरंगा लेकर के हाथ में देश तोड़ने की जो बात करते हैं अपने आप में हास्यास्पद है और विद्यार्थी परिषद अपने संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे लोगो को बेनकाब करने का कार्य कर रही है| स्वामी विवेकानंद जो शरणार्थियों को लेकर के काफी संवेदनशील थे और भारतीय विचार दर्शन भी है कि दुनिया के सताए लोगों को हमने आश्रय स्थान दिया है ।जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा की पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में जो गैर मुसलमान लोग जो प्रताड़ित हुए उन सब को सहारा देना भारत का परम कर्तव्य बनता है और उसी का पालन वर्तमान सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से किया है इसका पूरे समाज में स्वागत करना चाहिए और इसको लेकर भ्रम पैदा कर रहे नेताओं को सबक सिखाना चाहिए और उनके मंसूबों को बेनकाब करना चाहिए | इस कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री प्रियांशु कुमार तथा धन्यबाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव ने किया।परिषद गीत मीडिया प्रभारी अभिजीत राय ने गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्दन सैनी,नगर मंत्री साहेब लाल शर्मा,नगर सह मंत्री सोनू चौबे,लवकुश कुशवाहा,कोषाध्यक्ष अंकित बर्णवाल, रामलखन सिंह यादव कॉलेज अध्यक्ष रवि किशन ,कॉलेज मंत्री गौरव राय सह मंत्री आयुष कुमार संजय यादव,छात्र कार्यकर्ता आदि थे।





Recent Comments