दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि दिल्ली ,हरियाणा, यू पी के नोएडा एवं उसके आसपास प्रदूषण का कारण पराली जलाया जाना बताया जा रहा है । फिर पटना क्यों प्रदूषित होता जा रहा है । जो सर्वथा उचित नहीं लगता । जबकी एक मशीन से पराली काटी जा सकती है और उसकी उपयोगिता पशुओं के चारे के लिये नितांत आवश्यक है । देश भर में गाय, पशु भूख से मर रहे हैं, उनके भोजन के लिए पराली (पुआल) नहीं मिलना भी एक कारण है । सरकारों द्वारा इसपर शख्त कदम उठाने की जरुरत है । साथ ही कागज़ बनाने के कारखाने लगाए जा सकते हैं,प्लास्टिक के बिकल्प के तौर पर थैले बनाये जा सकते हैं, करोड़ों प्रचारपर खर्च की जगह मिल, कारखाने लगाए ताकि लोगों को काम भी मिल सके और देश आवश्यकता की पूर्ति भी हो ।





Recent Comments