सारण :सांसद ने जद (यू) नेता व पैक्स अध्यक्ष के असामायिक निधन पर जताया गहरी शोक संवेदना

मकेर (सारण)
प्रखंड के अंजनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व जद यूं के नेता नंद किशोर सिंह के असामायिक निधन पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शोक जताते हुये गहरी संवेदना व्यक्त किया । सांसद श्री रूडी ने अपने प्रतिनिधि व भाजपा बिहार राज्य कार्यकारणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह को दिवंगत के घर भेज परिजनों से स्वयं फोन पर बात कर अपना शोक संवेदना जताया । ज्ञात हो की हाल ही में पिछले दिन हृदयाघात से समाजसेवी व जद यू नेता का निधन हो गय था । ये खबर फैलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौर गयी थी । जैसे ही ये खबर सांसद श्री रूडी को मिली तो उन्होंंने अपने प्रतिनिधि से शोक संवेदना परिजनों तक पहुंचायी और हर सम्भव मदद की भरोसा भी दिया ।इस मौके पर निरंजन शर्मा , पप्पू सिंह सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता भी थे ।




Recent Comments