सिवान : निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ
#परवेज अख्तर 

महाराजगंज(सीवान)
दारौधा प्रखण्ड़ के पाण्ड़ेय पुर पंचायत में शिव सेवा सदन के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर शिविर में 400 लोगों को लाभांवित किया गया। शिविर का उद्घाटन स्वयं डाँक्टर राजेश कुमार सिंह ने किया।श्री सिंह ने कहा कि असहाय, जरूरत मंदों वृद्ध मे सकारात्मक सोच के साथ ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निदान करने के लिए आगे आकर ,हर किसी को मदद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गरीब जगेगा तो इलाके की तस्वीर बदलेगी। गरीबों की सेवा सच्ची सेवा होती है। डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद दवा खान-पान रहन-सहन से संबंधित हर चीज की जानकारी रोगियों को दी गई डॉ राजेश कुमार सिंह के साथ,डाँक्टर राजू कुमार, डॉक्टर संजय कुमार इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया निरीक्षण कर उपचार की दवाई वितरित की  और मौके पर अमित कुमार विवेक कुमार मुकेश कुमार मन्नू कुमार मनोज कुमार सिंह संजय सिंह के अलावा मरीजों में नारायण साह, श्री राम सिंह, शमशूलनिशा, गौतम मिश्रा, आफताब अंसारी, यमुना ठाकुर, के आलावे सैकड़ो के तादाद में लोग मौजूद रहे।