सारण :दो घरों में सेंधमारी कर दो लाख रुपये नकद सहित लाखो के आभूषण चोरी
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:14 मार्च 2018
डेवढ़ी गांव के पूर्वी टोला में मंगलवार की रात्री अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य की सम्पति सहित दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिया है।डेवढ़ी के जगदीश सिंह के घर के पूर्वी दरवाजा के नीचे से चोरो ने सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया है।

पिड़ित ने बताया कि घर का चाहरदीवारी फांदकर चोर मध्य रात्री में अंदर प्रवेश कर घर के पुरब स्थित मुख्य दरवाजे के नीचे की ईट निकाल कर सुरंग बनाकर अंदर प्रवेश कर गये है।और कमड़े में रखे चार ब्रीफकेश,तीन बक्सा एवं एक बड़ा ट्रंक तोड़कर 10 सेट सोने का आभूषण एवम दो लाख रूपये नकद सहित अन्य कीमती कपड़े चोरी कर फरार हो गये। जब सुबह में परिवार के लोग जगे तो देखे की मुख्य दरवाजा एवम कमड़ा खुला है तथा पूर्वी दरवाजे के नीचे सुरंग बना है।और कमड़े से सारे समान गायब है।जिसकी सूचना पुलिस एवं ग्रामीणों को दी गयी।घर से पुरब दिशा में लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर एक खेत मे ब्रीफकेश ,बक्सा व ट्रंक टूटे फूटे स्थिति में फेंका हुआ पाया गया।जहाँ अन्य कपड़े बिखरे हुए पाये गये है।जिसमे कीमती कपड़ा ,आभूषण एवम नगद दो लाख रूपये चोर लेकर चंपत हो गए थे।और पुराने कपड़े तथा बक्सा तोड़कर फेक दिए है।वही डेवढ़ी के राजाराम सिंह के घर की भेंडिलेटर तोड़कर घर मे घुसकर चोर एक ब्रीफकेश लेकर फरार हो गये हैं।पिड़ित ने बताया कि उस ब्रीफकेश में केवल आवश्यक कागजात थे।

#गन्ना किसानों को देने के लिए पिड़ित के पुत्र ने रखे थे दो लाख रुपये-
पिड़ित जगदीश सिंह का पुत्र भुवर सिंह ग्रामीण किसानों का ईख खरीद कर सिधवलिया सुगर मिल को पहुँचता है।उन्ही किसानों को देने के लिए उसे मिल से दो लाख रुपये मिले थे।जो घर मे रखा था।बुधवार को उक्त रुपया किसानों के बीच बाटने वाला था।तबतक मंगलवार की रात्रि उक्त घटना घटित हो गयी।जिससे पूरा परिवार मर्माहत है




Recent Comments