सीवान के इण्डो-गल्फ ट्रस्ट को अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान ने दिया ISO – 9001- 2015 का प्रमाण पत्र
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

🌐उत्तर बिहार व यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में शिक्षा व स्वस्थ के क्षेत्र में काम कर रहे स्वैच्छिक संगठन इण्डो-गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, सीवान को अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान ए सी बी सी बी व आई सी एम पी एल द्वारा आई एस ओ 9001- 2015 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है । ट्रस्ट को यह प्रमाण पत्र शिक्षा व स्वस्थ के क्षेत्र में बेहतर व गुणवक्तापूर्ण कार्य करने के लिए दिया गया है । बुधवार को सीवान के होटल इंटरनेशनल में आयोजित एक समारोह में अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान के भारतीय प्रतिनिधि संगठन आई सी एम के जोनल मैनेजर एस आई हसन ने ट्रस्ट को प्रमाण पत्र प्रदान किया ।

इस मौके पर जोनल मैनेजर श्री हसन ने कहा कि जो संगठन अपने कार्य क्षेत्र में गुणवत्ता के दृष्टि से शत प्रतिशत उत्कृष्ट कार्य करता है और अंतरराष्ट्रीय मानक पर खड़ा उतरता है उसे ही आई एस ओ प्रमाण पत्र दिया जाता है । इस मौके पर इण्डो-गल्फ ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल ने कहा कि आई एस ओ प्रमाण पत्र मिलने के बाद समाज के प्रति हमारी जिम्मेवारी और बढ़ गई है ।ट्रस्ट के सभी साथी प्रयास करेंगे कि हम हमेशा अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान के मापदंड पर खड़े उतरे । इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुतुबुदिन अहमद, आरिफ जमाल, परवर आलम, अब्दुल्लाह, ओमप्रकाश मांझी, अधिवक्ता अमरेश कुमार कुशवाहा, अनवर अली, नवीन सिंह परमार, मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर विजय कुमार पांडेय सहित ट्रस्ट के दर्जनो सदस्य मौजूद थे ।




Recent Comments