सारण :देवरिया को हरा रघुनाथपुर सेमीफाइनल में
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
रघुनाथपुर (सिवान) :
प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद खेल मैदान में शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच
शुक्रवार को रघुनाथपुर बनाम देवरिया (यूपी) टीम के बीच खेला गया। इसमें रघुनाथपुर की टीम सात विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। देवरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया, जो 17.5 ओवर में 126 रन बनाकर अॉल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी रघुनाथपुर टीम की 15.1 ओवर में मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन का लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रघुनाथपुर टीम के खिलाड़ी रंजीत कुमार यादव को दिया गया। इन्होंने 19 गेंद में 26 रन बनाए तथा चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट भी चटकाए। इस मौके पर मोहन प्रसाद विद्यार्थी, डॉ. बीएन यादव,
पूर्व शिक्षक श्रीराम प्रसाद, राजकुमार शर्मा, संदीप कुमार सिंह, सतीश पांडेय सहित अन्य दर्शक मौजूद थे। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दो जनवरी को महिला क्रिकेट यूपी बनाम बिहार के बीच खेला जाएगा।




Recent Comments