छपरा। सारण के नगरा धोबवल की बेटी सुहानी कुमारी ने महाराष्ट्र के नासिक में चल रहे 27वी सब जूनियर राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर बिहार वासियों को गौरवान्वित किया है. 30 किलोमीटर के प्रतिस्पर्धा में सुहानी ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करते हुए प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीता. एक किसान की बेटी सुहानी कुमारी जलालपुर हाई स्कूल में जिला सचिव व जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल शिक्षक प्रभातेश पांडेय के संरक्षण में तैयारी करते हुए इस मुकाम पर पहुंची है. कुछ वर्ष पहले ही 2018-19 मे वह जलालपुर में आयोजित जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई थी. जलालपुर से निकलकर वह लड़की खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के तहत पटियाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है.वह वहां से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर सारण वासियों को गौरवान्वित की है।