पारिवारिक फिल्म “बहु हत्या” काट्रेलर लॉन्च

लाल बिहारी लाल

नई दिलली। वेबम्यूजिक ने किया भोजपुरी पारिवारिक फिल्म “बहु हत्या” का ट्रेलर लॉन्च समाज की कुरीतियों में सबसे अधिक जिसकुरीति ने अपनी काली छाया को फैला रखा है, वहहै दहेज। सरकार के लाख कोशिश के बावजूद भी यह कुरीति हमारे समाज से बाहर नहीं होपा रही है। जिसकी वजह से आये दिन दहेज लोभी अपनी बेटी तुल्य बहु को मौत के घाटउतार दे रहे हैं। इसी पृष्ठ भूमि पर आधारित सालिट्री ड्यूड लैण्डमार्क फिल्मसप्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बहु हत्याका निर्माण किया गया है। जिसका ट्रेलर भोजपुरी की लोकप्रियम्यूजिक कंपनी वेब म्यूजिक द्वारा सोशल मीडिया के पोपुलरप्लेटफार्म यू-टयूब पर मुख्य अतिथि वेब म्यूजिक कंपनी के ओनर दिनेश रेलहान केहाथों किया गया। वहीं आडियोकी लांचिंग वेब म्यूजिक के ही संजय रेलहान के हाथों किया गया। निर्माता जया श्रीके इस फिल्म का निर्देशन सावन गुप्ता ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता प्रेम सिंहचौहान और कुमार रंजन है। कथा-पटकथा और संवाद गुंजन आजाद का है। संगीत डी एन मिश्राऔर गीत अखिलेश पाण्डेय व सुनील सिंह का है। फिल्म में सह-निर्देशन की बागडोर कोसंभाला है लक्ष्य और शेष कुमार ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सावन गुप्ता, निशा सिंह, रूद्र दीपक, श्वेता शर्मा,कुमार रंजन, लक्ष्य चौहान, इंदल निराला, पूनम यादव, सुनील प्रजापति आदि नजर आयेंगे। वहींबाल कलाकारों में संस्कृति चौहान व जानवी का लाजवाब अभिनय दर्शकों को देखने को लिएमिलेगा। पूरी फिल्म की शूटिंग बिहार और झारखंड के खुबसूरत वादियों में की गयी है। इस भव्य समारोह में मान सिंहगोस्वामी, ओ पी राय,कैलाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रंजीत राज,म्यूजिक डायरेक्टर बीरेंदर पॉल, बी सी आर न्यूज़ के एडिटर अजयशास्त्री, भोजपुरी खबर के संपादक अजीत सिंहसहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।