बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण संपन्न
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान

जीरादेई (सिवान)-: प्रखंड के सभी 102 प्रारंभिक विद्यालयों की निगरानी अब बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग (BEST) मोबाइल ऐप से की जाएगी। इस बावत जिला शिक्षा पदाधिकारी चन्द्रशेखर राय द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जीरादेई प्रखंड सहित अन्य नौ प्रखंडों के संबंधित अधिकारियों को शहर के सर्व शिक्षा अभियान के सभागार में प्रशिक्षण मंगलवार को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक एमआईएस प्रभारी विक्रांत कुमार व सलेमपुर सीआरसीसी राधेश्याम यादव ने बेस्ट मोबाइल ऐप से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बता दें कि प्रशिक्षण के दौरान कार्यशाला सिद्धि में बिहार इजी स्कूल मोबाइल ऐप पर सूचनाएं अपलोड करने की तकनीक बताई गई। जिससे विद्यालय का अनुश्रवण हाईटेक तरीके से की जा सकेगी।
मौके पर बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देशन में लेखापाल विकास कुमार सिंह, कंप्यूटर अॉपरेटर दीपक कुमार द्विवेदी, बीआरपी कन्हैया पड़ित, अब्दुल माजीद, बबीता सिंह, हृदयानंद सिंह, संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार, प्रेम किशोर पाण्डेय, जुनेद अली, मनोज कुमार सिंह, शमशाद अली अंसारी, राजकिशोर ठाकुर, शंभू प्रसाद, विनोद कुमार व प्रमोद कुमार सिंह मौजूद रहें।




Recent Comments