सारण :रविवार से शुरू होगा संगीतमय भागवत कथा एवं योग विज्ञान शिविर
#योग से रोग और कथा से सामाजिक बुराई होगी नष्ट:गोविंद जी महाराज
तरैया:31 मार्च 2018:

वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में आज से संगीतमय भागवत कथा एवं योग विज्ञान शिविर का आयोजन होगा।जिसके लिए 1500 वर्ग फिट का पंडाल एवं 800 वर्ग फिट का स्टेज बनकर तैयार है।रविवार संध्या 04 बजे संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल करेंगे।कार्यक्रम 01 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगा।प्रतिदिन सुबह 05 बजे से 07:30 तक योग शिविर,07:30 से 09:00 बजे तक योग चिकित्सा का कार्यक्रम होगा।जिसमें किसी भी प्रकार के दर्द को योग से ठीक किया जाएगा। तथा संध्या 04 बजे से 08 बजे तक संगीतमय भागवत कथा होगा।संचालन कर्ता गोविन्द जी महाराज ने कहा कि योग से ही शसक्त भारत का निर्माण सम्भव है।बिना योग के मनुष्य का जीवन अधूरा है।इसे पूर्णतया की ओर ले जाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन मे योग को स्थान देना पड़ेगा।वही भागवत कथा के माध्यम से समाज मे फैले अंधविश्वास व बुराइयां खत्म होगी।भागवत महापुराण वेद ब्यास की अंतिम रचना है।यह सभी ग्रन्थों का सार है।इसमें रस ही रस है।जैसे नदियों में गंगा श्रेष्ठय है वैसे ही ब्रम्ह ज्ञान की प्राप्ति के लिए भागवत सर्व श्रेष्ठय है।बिना भागवत ज्ञान से कोई व्यक्ति का आत्म उद्धार नही हो सकता है।भागवत महापुराण समस्त जातियों का अचार संहिता है।इसलिए प्रत्येक मनुष्य को कथा का श्रवण करना चाहिए।उक्त मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकीनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, मुखिया मो.आजाद,जिला पार्षद श्रीभगवान गुप्ता,गुडू सिंह, रंजीत सिंह,शंकर सिंह कुशवाहा,शेर सिंह,पवन कुमार सिंह,संजय साह व अन्य मौजूद थे।