सारण :गोपालपुर गांव दस दिनों से अंधेरे में ।
जलालपुर
प्रखंड के सीमावर्ती नगरा प्रखण्ड के डुमरी पंचायत के गोपालपुर ग्राम में दस दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है । इससे ग्रामीणों का हाल बेहाल है । उन्हें मोबाइल तक चार्ज कराने के लिए दूसरे गांव जाकर या चट्टी बाजारों का सहारा लेना पड़ रहा है । इस सम्बन्ध में ग्रामीण विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 11000 वोल्ट के मुख्य ट्रांसमीशन लाइन का पोल टूटा पड़ा है जिससे पुरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है । वहीं इसकी सुधि लेने वाला कोई बिजली कर्मचारी अब तक नहीं आया है । उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का संतोष अब जवाब दे रहा है ।




Recent Comments