सीवान चोरी करते रंगे हाथ पकङा गया चोर
—–
वरुणेश आनन्द वरुण की रिपोर्ट
——
मैरवा-सिवान-
मैरवा नगर क्षेत्र स्थित धाम के एक मकान से बुधवार की मध्य रात्रि में चोरी करते हुए एक युवक् को घरवालो ने रंगे हाथ पकड पुलिस को सौंपा ।पकङे गये युवक की पहचान धाम निवासी राजन कुमार पुत्र संजय प्रसाद के रूप मे हुई घटना के बारे में बताया जाता है कि चोर अपने पडोसी मुन्ना प्रसाद पुत्र रामजी प्रसाद के घर में मध्य रात्रि में चोरी की नियत से घुसा किन्तु खटपट की आवाज सुनकर घरवाले जग गए उन्हे किसी के होने का आभास हुआ चारो तरफ जाॅच के क्रम में हो हल्ला सुन मुहल्ले वाले जग गये भागने के क्रम में युवक को पकङ रात्रि गस्ती में आयी पुलिस को सौपा मुन्ना प्रसाद ने लिखित शिकायत करते हुए उक्त के प्रति विधी सम्मत कार्यवाई की मांग की उन्होंने बताया कि पूर्व मे भी उनके घर से छोटे -छोटे बस्तुओ सहित कम मात्रा मे अकसर रुपये की चोरिया होती रही है किन्तु किसी को बाहरी पर शक नही होता था किन्तु इस घटना के बाद यह स्पष्ट हो गया है की इसी चोर ने पूर्व में भी चोरिया की है चोर छत के रास्ते से नीचे उतर कमरे मे घुसा था ।




Recent Comments