संजय विजित्वर (हाजीपुर)- आज हिंदू साम्राज्य दिवस के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चंद्रिका झा जी तथा

कार्यक्रम का संचालन अमर कुशवाहा जी ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचार प्रमुख विक्की विनय जी थे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार यादव थे। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उन्हें महान योद्धा गुरिल्ला युद्ध नीति का जनक भी बताया गया। आज देश की युद्ध पद्धति इसी प्रकार बनाई जाए तब जिहादी पाकिस्तान तथा वामपंथी चीन को हम एक साथ शिकस्त दे सकते हैं। इसी पद्धति से भारत दुनिया का शक्तिशाली राष्ट्र भी बन सकता है ।इस अवसर पर सामाजिक दूरी बना कर बैठे हुए कार्यकर्ताओं ने शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने को भी राष्ट्र के लिए अर्पित करने का संकल्प लिया तथा आगामी 7 जून को होने वाले कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रक्तदान, अंग दान दे दान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र भरे जो अपना रक्त तथा 15 कार्यकर्ताओं ने मरणोपरांत अपने शरीर का अंग तथा 8 कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण शरीर दान करने का संकल्प पत्र भरा। इस अवसर पर आर्य समाज प्रमुख अधिवक्ता बैद्यनाथ राय,गायत्री परिवार प्रमुख श्रीमती अंजु जयसवाल,महुआ व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार,जय गुरुदेव संस्थान के प्रमुख विशेश्वर महतो,एकल विद्यालय परिवार के प्रमुख हरि यादव,हिंदू जागरण मंच के महेश राय,सत्येंद्र प्रसाद यादव, रंजीत यादव,पवन पासवान,डॉ रामेश्वर राय,अरविंद राय,राम इकबाल भगत,मिथिलेश कुमार सुमन, विवेकानंद भारती आदि लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद,विश्व हिंदू परिषद गायत्री परिवार,महुआ व्यवसायिक संघ,बजरंग दल,अखिल भारतीय कबीर विचार मंच सहित अन्य संगठनों ने रणनीति बनाई कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन महेश राय ने किया।