सारण के एकमा में समीक्षा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार सौ सोलह करोड़ के 331योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन 

छपरा 
मुख्यमंत्री ने अपने विकास यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने जिले के एकमा में गुरुवार को हेलीकाप्टर से दोपहर में पहुंचे । चाक चौबंद सुरक्षा व्यव्सथा में नगर पंचायत क्षेत्र के जज साहब के मैदान में महज दो घंटे के कार्यक्रम के तहत चार सौ सोलह करोड़ 331 योजनाओं का शिलान्यास  व उद्घाटन करते हुऐ महती जन सभा को संबोधित किया । अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सूबे की सरकार कृत संकल्पित है।  शराब बंदी अभियान के बाद अब हमारी मुख्य लड़ाई बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियो के खिलाफ है । इस लड़ाई में आम जनता जी सहभागिता आपेक्षित है बिना जनता की सहयोग से किसी भी लड़ाई को अंजाम तक नही पहुचाया जा सकता है ।  

केंद्र एवम राज्य सरकार की महत्वकांशी योजना हर घर मे नल का जल पहुचाने शौचालय का निर्माण करने का कार्य को सीमित संसाधन के बल पर धरातल पर उतारा जा रहा है । इस योजना का स्वयं निरीक्षण अपने विकास यात्राओं के माध्यम से कर भी रहे है उन्होंने कहा कि हर आदमी के मन मे यह प्रबल इच्छा रहती है कि हमे भी नल का शुद्ध पानी मिले और उसी दिशा में यह कार्य किया जा रहा है । 

बिजली की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हर गाँव मे बिजली 2017 के दिसम्बर माह तक पहुच चुकी है और जो भी इससे अबतक वंचित है । उसे अप्रैल माह तक पहुचा दिया जाएगा । जबकि इस साल के अंत तक हर घर मे बिजली का कनेक्शन पहुचा दिया जाएगा।  इसी तरह गाँव और टोलों में पक्की गली एवम नाली का निर्माण किया जा रहा है ये सभी कार्य सात निश्चय योजना के तहत किया जा रहा हैउन्हीने कहा कि इन योजनाओं के कार्यंयनवां में मुखिया के अधिकार को न तो छीना गया है और न ही उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है बल्कि उनके क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है ताकि उनका मान सम्मान बढ़ाया जा रहा है। 

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह  एवम छपरा के प्रभारी मंत्री एवम स्वस्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,  सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल,  विधायक डॉ सी एन गुप्ता, विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ  चोकर बाबा , विधायक धूमल सिंह विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव , पूर्व मंत्री गौतम सिंह , जिलापरिसद अध्यक्षा मीना अरुन , पूर्व विधायक मंटू सिंह , जद यू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप , अल्ताफ आलम राजू , वैधनाथ सिंह विकल सहित दर्जनों ने सभा को संबोधित किया और मंचासीन थे । 
सभा के पूर्व गंज पर वार्ड 18 पर कार्यो का निरीक्षण किया