क्षत्रिय छात्रावास में फ़्रेंड ऑफ आनंद मोहन का सम्मेलन का हुआ आयोजन

15 फरवरी को पुस्तक विमोचन में चलने का किया गया आग्रह

•पूर्व सांसद आनंद मोहन द्वारा लिखित पुस्तक “गांधी समय की मांग” का बापू सभागार पटना में होगा विमोचन

छपरा : शहर के क्षत्रिय छात्रावास में फ़्रेंड ऑफ आनंदमोहन के जिला सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद के पुत्र चेतन आनंद ने छपरा वासियों को पटना में उनके पिता आनंद मोहन द्वारा लिखित पुस्तक गांधी समय की मांग के विमोचन सभा में निमंत्रित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेतन आनंद ने कहा कि मेरे पिता आनंद मोहन जी पर मुकदमा और सजा दोनों ही स्तरहीन, षडयंत्रपूर्ण राजनीति का हिस्सा है। उनकी लोकप्रियता से घबराये लोगों ने इस घृणित राजनीतिक साजिश को अंजाम दिया । आज आनंद मोहन जी नहीं, बल्कि बिहार के गांव- गरीब , किसानो और नौजवानों की आवाज सलाखों में बंद है । इतिहास गवाह है , जहां कहीं अन्याय , शोषण और दमन हुआ, उन्होंने जाति-पार्टी और धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर इन सब के खिलाफ आवाज बुलंद किया, लड़ाईयाँ लड़ी। अपने सामर्थ्य भर सदैव आपके सुख-दुख में साथ खड़े रहे ।आज जब वे मुसीबत में हैं, तो उनका साथ देना आप सबका भी फर्ज बनता है ।
उन्होंने आगे कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं । देश की आजादी के लिए हमारे पुरखों की तीन पीढ़ियों के आधे दर्जन लोगों ने असीम कुर्बानियाँ दी । राष्ट्रीय आंदोलन मे कई बार गाँधी मेरे घर पधारे। मेरे पिता स्वयं जे.पी.सेनानी रहे हैं । उन्होंने जेल मे प्रतिकूल परिस्थितियों में रहते कई -कई किताबें लिखकर हिंदी साहित्य मे अपनी जगह बनाई है । उनकी कहानी ‘पर्वत पुरुष दसरथ’ cbse के हिंदी पाठ्यक्रम मे पढ़ाई जाती है ।ऐसे में जबकि निर्दोष रहते उन्होंने पूरे धैर्य के साथ लगभग अपनी पूरी सजा काट ली है , जेल में बिताए उनके रचनात्मक और अच्छे आचरण के आधार पर भी सरकार को उनकी रिहाई का रास्ता प्रशस्त करना चाहिए । वही प्रांतीय अध्यक्ष श्री कुलानन्द यादव ‘अकेला’ ने बताया कि “दुनियाभर मे बढ़ रही हिंसक झड़पों और सांप्रदायिक टकरावों के बीच आज ‘गाँधी’ सर्वाधिक प्रासंगिक हो उठे हैं । जब देश में गाँधी के विचारों को हासिये पर धकेलने की कोशिशें तेज हैं , तो ऐसे मे उनके सत्य , अहिंसा, प्रेम और भाईचारा के सिद्धांतों को स्थापित करता आनंद मोहन जी की पुस्तक ‘गाँधी’ समय की मांग है” ।
ज्ञातव्य हो कि उनकी तीसरी नई पुस्तक ‘गांधी’ का आगामी 15 फरवरी 2020 को ‘बापू सभागार’ पटना में भव्य लोकार्पण होना सुनिश्चित हुआ है ।समारोह की अध्यक्षता देश के प्रख्यात साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र जी करेंगे ,विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और ‘चौथी दुनिया’ के प्रधान संपादक श्री संतोष भारतीय होंगे एवं स्वागताध्यक्ष होंगी पूर्व सांसद श्रीमती लवली आनंद । लोकार्पण समारोह में देश के अन्य कई सुप्रसिद्ध साहित्यकार , वरिष्ठ पत्रकार , राजनेता , और रंगकर्मी शिरकत करेंगे । मैं इसका न्यौता देने आपके बीच आया हूं, इस आग्रह के साथ कि आप बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर हमारा हौसलाअफजाई करें ।

श्री चेतन जिले के अपने एक दिवसीय दौरे पर आज छपरा पहुंचे । चेतन आनद का महदली चक गोपालपुर सहित दर्जनों जगह पर भव्य स्वागत हुआ श्री आनंद ने लगभग एक दर्जन गांवों का ‘सघन जनसंपर्क’ कर लोगों से 15 फरवरी को पटना पहुंचने की अपील की। दौरे में श्री चेतन के साथ सर्व श्री देवेंद्र सिंह मुखिया,मनोज सिंह “पप्पू” बैजनाथ सिंह मुखिया,केशव सिंह,कामेश्वर सिंह, अभय सिंह,पुष्पा सिंह,बेबी सिंह, हरेंद्र सिंह,दिनेश सिंह,जितेंद्र सिंह,शैलेन्द्र सिंह डिक, डॉ. राजीव रंजन सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।