सारण :फाइनल मुकाबले में परसौना ने देशरी को 33 रनों से हरा शील्ड पर किया कब़्जा 

दरियापुर
 प्रखण्ड क्षेत्र के दरिहारा उच्च विद्यालय क्रिकेट मैदान पर आयोजित दरिया बाबा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सारण की परसौना बनाम वैशाली की देशरी टीम के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन वाई०पी०एल० संयोजक युराज सुधार सिंह, परसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय, संगम बाबा तथा भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.उद्घाटन के उपरांत युवराज सुधीर सिंह ने संबोधित करते हुए बताया की खेलकूद से व्यक्ति का विकास होता हैं तथा खेल शरीर को हष्ट पुष्ट बनाने का सुन्दर साधन भी हैं.खेल बौद्धिक विकास केसाथ साथ आपसीभाईचारे को भी बढावा देता हैं. भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिह ने बताया की खेल एक व्यक्ति को सक्रीय और स्मार्ट बनाते और उनके दिमाग में ताकत और ताजगी होती हैं जिससे जीवन की सभी गतिविधियों में अधिक सक्रीय हो जाता हैं. समाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की मनुष्य को जो पाठ शिक्षा नहीं सीखा पाती वह खेल का मैदान सीखा देता हैं. वही छोटेलाल राय ने बताया की खेल न केवल लोगों को फिट और स्मार्ट बनाते है बल्कि देश को भी समृद्ध बनाते हैं.साथ ही टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परसौना की टीम ने 16 ओवरों के मैच में पाँच विकेट खोकर अजीत के शानदार 85 रन तथा पोलार्ड के 30 रनों की बदौलत 176 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी देशरी की टीम ने महज 143 रनों के कुल योग पर ऑल आउट हो गई. परसौना टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले अजीत कुमार को मैन ऑफ दी मैच तथा पुरे टुर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशरी टीम शशिकांत कुमार को मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार जीप अध्यक्ष मीना अरूण तथा अमनौर के पूर्व विधायक मंटु सिंह ने अपने हाथों देकर सम्मानित किया. वही विजेता और उप विजेता कप का वितरण भाजपाकार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, छोटेलाल राय के हाथों संयुक्त रूप से किया गया. इस मौक़े पर पूर्व बीडीसी सदस्य ब्रजेश सिंह, परसौना मुखिया डॉ०  सबिता देवी, राष्ट्रीय युवा विकास परिषद किसलय किशोर, पैक्स अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह, एसआर सेन्ट्रल स्कूल के संचालक गोलोक बिहरी शरण सिंह, बबलू सिंह, डॉ०सुमेश्वर सिंह,गायक अखिलेश कुमार राय,अजीत सिंह, सुरज कुमार, सोनू कुमार, चंदन सिंह, चुनमुन सिंह, सिटु कुमार सिंह, सन्नी सिंह, विकास सिंह, सरोज कुमार,प्रेम पुरण सिंह, आदि उपस्थित थे.