👉​साजन कुमार”दैनिक खोज खबर”चौसा,मधेपुरा
सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ, चौसा के सौजन्य से बाल विवाह और दहेज उन्मूलनार्थ कल रविवार को  आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला से लोगों को जोड़ने के लिए आह्वान रैली का आयोजन किया गया । रैली को पूर्व मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी इरफान अकबर ने प्रखंड परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । जनजागरण के उद्देश्य से  विधायक श्री यादव स्वयं रैली के साथ चल पड़े और जमकर दहेज विरोधी नारे लगाए । रैली में शामिल जनसमूह ने चौसा बस्ती और बाजार का भ्रमण कर लोगों से मानव श्रृंखला में भाग लेने का आह्वान किया । रैली वापस प्रखंड कार्यालय परिसर लौट कर सभा में परिणत हो गया ।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है । शराबबंदी के बाद बाल विवाह और दहेज उन्मूलन बिहार सरकार का एक साहसिक और ऐतिहासिक अभियान है । उन्होंने कहा कि दहेज जैसी कुरीति समाज को खोखली कर रही है । इसके उन्मूलन हेतु कल रविवार को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला को हर वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है । श्री यादव ने कहा कि बिहार के लोग बाल विवाह और दहेज उन्मूलन का मजबूत संकल्प लेकर देश को संदेश देने के लिए आतुर हैं। उन्होंने मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि समाज और सरकार हित में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ का प्रयास सराहनीय है । 
 प्रखंड विकास पदाधिकारी इरफान अकबर ने कहा कि मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड में गजब का उत्साह है ।समाज के हर वर्ग के लोग मानव श्रृंखला से जुडकर सामाजिक सुधार का इतिहास रचेंगे। उन्होंने प्रखंड वासियों को कल रविवार को दिन के 12 से 12:30 बजे के बीच मानव  श्रृंखला में शामिल होने केलिए आमंत्रित किया ।
पूर्व प्राचार्य नवलकिशोर जयसवाल ने कहा कि दहेज उन्मूलन अभियान महिलाओं का वास्तविक सम्मान है । लिहाजा इसके समर्थन में सभी को सहयोग करना चाहिए । जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने कहा कि गत वर्ष की भांती कल का मानव श्रृंखला भी इतिहास रचेगा।लोजपा के चौसा के प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन ने कहा कि उनकी टीम मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए कोई कसर नही छोडेगा। 
सभा को पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे , कार्यक्रम प्रभारी श्रवण कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार बंटी, युवा जद यू के प्रखंड अध्यक्ष अबुसालेह सिद्दीकी , जद यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष फरीद आलम, प्रफुल्ल पटेल, पप्पू शर्मा , समिति प्रतिनिधि धक्का यादव ने भी संबोधित किया । 
रैली में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के सचिव यहिया सिद्दीकी , सचिव संजय कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, वरीय सदस्य कुंजबिहारी शास्त्री, आरिफ आलम, इमदाद आलम, नौशाद आलम,  लोजपा नेता सुगन पासवान, ज्योतिष पासवान, विनोद साह , समाज सेवी अनंत साह लहेरी , उप मुखिया अमित ठाकुर, परमानन्द मंडल,मोजिब आलम, ललन साह, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार बंटी, ओम प्रकाश मेहता, सरपंच शैलेंद्र यादव, साजन कुमार, प्रवेज आलम,राजेश भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तिगण शामिल थे।
देखें वीडियो
https://youtu.be/r-HZYN14BUw