सारण : एकमा हाईस्कूल में मानव श्रृंखला का मॉक ड्रील हुआ

न्यूज इनपुट : कमल सिंह सेंगर/वीरेंद्र कुमार यादव

छपरा ग्रामीण/एकमा (सारण) : 19 जनवरी को होने वाले राज्य स्तरीय मानव श्रृंखला की सफलता हेतु बीडीओ डॉ. कुंदन कुमार व बीईओ रागिनी कुमारी के निर्देशानुसार अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय, एकमा के प्रांगण में शुक्रवार को मॉक ड्रिल किया गया. जिसमें विद्यालय के एक हजार से ज्यादा छात्रों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण भगवान यादव के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी हाथ थाम कर पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का प्रण लिया एवं बच्चों को भी ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत रहने की सलाह दी. इस मॉक ड्रिल के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे गीत संगीत के माध्यम से मानव श्रृंखला के प्रति जागरूकता पैदा की गई. मौके पर अपने सम्बोधन मे शिक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित छात्रों को भूटान का मिसाल देते हुए कहा कि कैसे एक छोटे से देश ने पर्यावरण के संरक्षण के प्रति दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम किया है, जिसका कार्बन नेगेटिव मॉडल पूरी दुनिया अपना रही है. आज हमें भी भूटान के मॉडल को अपनाने कि जरुरत है, ताकि प्रकृति को साफ सुथरा रखा जा सके. संतोष श्रीवास्तव ने आज के संदर्भ मे धरती को बचाने का संकल्प लेने कि अपील की. सूर्युदु मिश्रा ने नदी व तालाबों को बचाने की अपील की. मुकेश गिरी ने पशु पक्षी को बचाने की अपील की. इस अवसर पर अली राजा, दिलीप चौधरी, मनोरमा, रेनू, अंजलि, सारिका, राजन, सक्सेना जी, पारस नाथ, राघवेंद्र, एवं ब्यूटी बाला, चंदा कुमारी, हारमति, सत्येंद्र आदि उपस्थित थे.