सारण :इंटर परीक्षा के अंतिम दिन राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा में गलत कॉपी देकर परीक्षा किया खराब
# काफी देर बाद लिखी कॉपी ली गई वापस, 15 परीक्षार्थी छात्राओं ने जताया असंतोष

मढ़ौरा
इंटर परीक्षा के विज्ञान संकाय के अंतिम दिन पहली पाली गणित में परिक्षार्थियो को गलत कॉपी देने और लिखी कॉपी को वापस ले लेने का मामला सामने आया I परीक्षा देकर जब छात्राओं ने बाहर अपने अभिभावकों को बताया तो अभिभावक आक्रोशित हो गए और हंगामा पर उतारू होने लगे I लिखी कॉपी को घंटा भर बाद वापस लेकर दूसरी कॉपी देने का आरोप छात्राएं लगा रही थी I छात्राओं में शामिल रागिनी,लवली,सीमा,सुमन सहित अन्य का कहना था कि उन्हें ओएमआर के साथ जो कॉपी दी गई थी वह 28 पेज का था I इसमें ग्राफ का पन्ना नहीं था,बरामदा में बैठी करीब 35 परिक्षार्थियो में सभी के साथ ऐसा ही मामला था I कुछ छात्राओं ने वीक्षक से जब इसकी शिकायत की तो डाट कर चुप करा दिया गया I वीक्षको ने कहा कि तुमलोगों को ग्राफ के पन्ना से क्या लेना है इसी पन्ने पर अपना उत्तर लिखों I सहमे परीक्षार्थी जब बिना ग्राफ वाले कॉपी पर ही उत्तर लिखने लगे तो करीब आधे घंटे बाद उनकी कॉपी वापस लेकर दूसरी ग्राफ सहित पन्ना वाली 32 पेज वाली कॉपी दे दी गई I परिक्षार्थियो का आरोप था कि ऐसा करने से उत्तर लिखने का समय काम पड़ गया और वे बहुत प्रश्नों का उत्तर नहीं लिख सकी I
परीक्षा से बाहर निराशा में केंद्र पर ही जमा परीक्षार्थी और उनके अभिभावक काफी देर तह रोष में रहे I परिक्षार्थियों का कहना था कि सेंटर पर की गई लापरवाही से उनकी परीक्षा प्रभावित हुई है I
केंद्राधीक्षक ने कहा –
गणित की पाली में अधिक परीक्षार्थी केंद्र पर थे I गणित की परीक्षा के लिए 32 पेज की कॉपी कम पड़ गई तो गलती से 28 पेज का सामान्य कॉपी का वितरण कर दिया गया था I इसकी जानकारी उन्हें होने पर उन्होंने तत्काल बगल के बाबु लाल सेंटर से कॉपी मंगवाकर 32 पेज का कॉपी उपलब्ध करा दिया गया था I-
बीईओ अमनौर जगदीश भगत, केन्द्राधीक्षक




Recent Comments