सारण :अवतार नगर मे देशी शराब बनाने वाली सामाग्री सहित 7 लीटर देशी शराब बरामद
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मुरउतपुर गाँव से स्थानीय पुलिस ने 7 लीटर देशी शराब बरामद किया है ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि ए एस आई शंकर दास के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे मुरउतपुर गाँव मे एक पलानी से 7 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है वही विक्रेता गीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है । वह मौके से फरार हो गयी ।
वही झौवा गाँव से ए एस आई रामानन्द पटेल के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे देशी शराब बनाने की सामाग्री बरामद की गयी है । मौके से धंधेबाज फरार हो गए ।
सभी धंधेबाज की पहचान कर ली गयी है जिसमे धंधेबाज उपेन्द्र माँझी , विरेन माँझी एवं ललन माँझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।




Recent Comments