सिवान :बीईओ ने संकुल समन्वयकों के साथ की बैठक
#परवेज अख्तर 

सीवान-: 
बीआरसी में बुधवार को संकुल समन्वयकों की बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मोहीउद्दीन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 के अंतर्गत कक्षा एक से आठ तक के एसटी, एससी, ओबीसी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि की उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया गया। सभी संकुल समन्वयकों को विद्यालय का ससमय संचालन, उपस्थिति विवरणी ससमय जमा करना, गणतंत्र दिवस को सुबह प्रभातफेरी निकलवाना एवं अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा गया। संकुल समन्वयक राधेश्याम यादव ने सातवें पुनरीक्षित वेतनमान निर्धारण की मांग की। बीईओ ने इसी सप्ताह में सातवें पुनरीक्षित वेतनमान निर्धारण की कार्यवाही शुरू करने का आश्वासन दिया।
मौके पर वरीय साधनसेवी संजय पर्वत, मोहम्मद हाफिज अंसारी, संकुल समन्वयक राधेश्याम यादव, विनय प्रकाश राम, सुमन कुमारी, संतोष कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, शैलेंद्र पांडेय, मनोज कुमार, अली असगर अंसारी, परशुराम यादव आदि उपस्थित थे।