*पश्चिमी चम्पारण ” नवदुर्गा, शिव लिंग एवं नन्दी की स्थापना मे उमड़ी श्रद्धालु भक्तो की भीड़*
👈“दैनिक खोज खबर ” के लिए गैनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट 👉
प्रखंड क्षेत्र के धनौजी पंचायत स्थित भीरभीरीया माई स्थान मे नवदुर्गा , शिव लिंग एवं नन्दी स्थापना के लिए जल यात्रा भीरभीरीया माई स्थान से 14 किलोमीटर दुर सोफा मंदिर पंडई नदी से सुबह 09:25 बजे शुरू हुआ जिसमे 51 कन्याओ के माथे पर कलश लिए चिलचिलाती धूप मे पैदल चल कर सोफा मंदिर स्थित पंडई नदी से जल भरा गया साथ मे हजारो महिला पुरूष श्रद्धालु भक्तो एवं पंडित पुरोहित ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ बोल बम के नारो के साथ जल माथे पर शोभनीत बना रहे थे ।
कलश यात्रा :- सोफा मंदिर के पंडई नदी से सभी कन्याओ के कलश मे जल भर कर नवदुर्गा, शिव लिंग एवं नन्दी स्थापना के सफलता के लिए पूजन अर्चन के बाद जल लेकर पैदल जमुनीया बजार होते हुए भीरभीरीया माई स्थान सेरहवा 01:25 बजे पहुंच कर कलश सहित जल रखा गया था उसके बाद पंडित विनोद उपाध्याय (शास्त्री ) के मंत्रोच्चार के साथ नवदुर्गा, शिव लिंग एवं नन्दी की स्थापना की गई
व्यवस्थापक :-अनिल महतो , रामा महतो , हरेन्द्र महतो, बीरबल माझी, भुवनेश्वर खोजवार द्वारा बोला गया कि बहुत पहले कुमार दास महराज द्वारा स्थापित मंदिर सुना रहता था और माता नवदुर्गा, शिव लिंग एवं नन्दी महराज बाहर रहते थे सो मुखिया रंजीत बहादुर राय (धनौजी पंचायत के मुखिया ) द्वारा साहसिक कदम उठाया गया और आज ग्रामीण भक्तो के सहयोग से नवदुर्गा, शिव लिंग एवं नन्दी महराज को मंदिर मे स्थापना कर दिया गया ।




Recent Comments