अनियंत्रित बाइक के धक्के से युवक घायल
बनियापुर(सारण) एनएच 101 पर कोल्हुआ बाजार पर सड़क पार करने के क्रम में बाइक के धक्के से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिस का इलाज स्थनीय अस्प्ताल में कराया गया।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है की कोल्हुआ बाजार पर ललन माझी कोल्हुआ निवासी सड्क पार कर रहा था तभी छपरा की तरफ से एक अनियंत्रित बाइक आकर धक्का मार दिया, जिससे सड़क पर जख्मी होकर गिर गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया वही अनियंत्रित बाइकर्स को लोगो ने पकड़ लिया तथा इलाज के बाद छोड़े जाने की बात बताई गयी।




Recent Comments