सारण :अट्टा चक्की तोड़ने और घर के समान फेंकने पर पाँच पर प्रथमिकी दर्ज
#सुरभि तिवारी
तरैया:04अप्रैल 2017:
अट्टा चक्की तोड़ने और घर के समान फेंकने तथा अवैध देशी पिस्तौल कनपट्टी पर सटा कर कागज पर अंगूठा लेने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में तरैया निवासी मुन्ना सिंह के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में पाँच लोगो पर प्रथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमे राकेश कुमार सिंह,शैलेश सिंह, अजय सिंह,मुहम्मद कादिर एवम एक अज्ञात महिला पर प्रथमिकी दर्ज की गयी है।इन पर जमीनी विवाद में घर मे घुस कर अट्टा चक्की तोड़ने तथा समान छिटने जिससे 20 हजार रुपये की क्षति होने तथा कनपट्टी पर देशी पिस्तौल सटा कर सादे कागज पर जबरन अंगूठा लगवाने के आरोप लगाया गया है।




Recent Comments