⏩सारण:सड़क हादसे में इलाजरत जख्मी व्यक्ति की पटना में मौत
——–
⏩दैनिक खोज खबर के लिये राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
⏩बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के पुछरी छावनी गांव के एनएच 101पर साइकिल स्कार्पियों के टक्कर में इलाजरत व्यक्ति की बुधवार को पटना में मौत हो गई। जिसकी शव पहुंचते ही घर में कोलाहल मच गई। ज्ञात हो कि पिछले दिनों छपरा जा आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी ने स्थानीय निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति सुरेश सिंह को टक्कर मार दी। जो घटना स्थल पर ही बुरी तरह जख्मी हो गये। जिनका इलाज उसी दिन से पटना चल रहा था। इसी इलाज के दरमयान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके मौत के बाद पटना से शव पहुंचते ही घर में कोलाहल मच गई। इधर घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित थे। लेकिन मौके पर पुलिस भी पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराई। जिसमें स्थानीय लोगों का आरोप था कि उक्त गाड़ी के लोग नशे में धुत थे। जिसके कारण सड़क दुर्घटना हुई थी। साथ ही यह भी आरोप था कि गाड़ी पर सवार लोग एक बड़े नेता के नजदीकी थे। इसलिए पुलिस उनकी सहयोग की है। हालाँकि फिलहाल मामला शांत है।




Recent Comments