सारण:अवतार नगर में एक कार्टून अंग्रेज़ी शराब बरामद
#मुरउतपुर से देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

डोरीगंज  -:
“””””””””
अवतार नगर पुलिस  के द्वारा  नराव गाँव मे रविवार की देर  संध्या छापेमारी कर सड़क पुल के नीचे मक्के की एक टाल से एक कार्टून  रायल स्टेग अंग्रेजी शराब बरामद किए पुलिस के मुताबिक धंधेबाजो के द्वारा सुरक्षित स्थान देखकर कार्टून  को छुपाया गया था जहाँ से रायल स्टेग शराब की लगभग  चार दर्जन बोतले बरामद हुई ।
वही थानाक्षेत्र के मुरउतपुर गाँव से गुप्त सुचना पर स्थानिय पुलिस ने विक्रेता अर्जुन माँझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । 
उसके घर से 20 लीटर के करीब देशी शराब बनाने के लिए महुआ एवं मिट्ठा साथ ही दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया है ।

थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने बताया कि  जप्त अंग्रेजी शराब के मामले मे अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर धंधेबाज की तलाश की जा रही है।
न्यूज़ इनपुट -दिगविजय सिंह बबलू