इण्डो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के दावते इफ्तार ने दिया सामाजिक सद्भावना
का संदेश

सीवान के हुसैनगंज प्रखंड स्थित कुतुब छपरा गांव के दाता नगर में रविवार 03 जून को इण्डो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के दावते इफ्तार ने दिया सामाजिक सद्भावना का संदेश देने में पुरी तरह सफल रहा ।
इण्डो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दावते इफ्तार में अलग अलग जाति और धर्म के एक हजार से ज्यादा लोगो ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इस इफ्तार में उंच नीच जाति धर्म का बंधन पूरी तरह टूट गया और इफ्तार पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया। इसमें जिले के विभिन्न राजनीतिक समाजिक हस्तियो के साथ साथ विभिन्न ग्रामीण इलाके से रोजेदार तथा विभिन्न धर्मो के लोगो ने शिरकत किए।

इस मौके ट्रस्ट के द्वार गरीब मजलूमों को वस्त्र वितरण भी किया गया। इफ्तार पार्टी के मुख्य आयोजक पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता सरवर जमाल ने बताया कि दावते इफ्तार शांति और सौहार्द बनाए रखने की मिसाल कायम करती है,साथ-साथ जिला के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी लोग एक साथ बैठकर इफतार करते हैं और परवरदिगार से दुआ करते हैं।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित इफतार समाजिक एकता का संदेश देने में सफल रहा है। वहीं ट्रस्ट के चेयरमैन कुतुबुद्दीन अहमद, ट्रस्ट के सारण प्रभारी परवर आलम, ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष तथा छाता के मुखिया नीतीश कुमार, ट्रस्ट के सलाहकार पत्रकार नवीन सिंह परमार व ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ जमाल ने सभी रोजेदारो और अतिथियो का स्वागत किया। इफ्तार में आने वाले मुख्य लोगो में सीवान सहकारिता बैंक के चेयरमैन रामायण चौधरी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हामिद रजा , पूर्व प्रत्याशी परवर आलम ,पूर्व प्रत्याशी आरिफ जमाल , राजद के राष्ट्रीय सचिव कैसर जमाल जौहरी , प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट व सीवान बल्ड डोनर क्लब के अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील, अमित सोनी,धर्मेंद्र पर्वत सहित हुसैनगंज ब्लॉक के लगभग 10 मुखिया और सरपंच प्रमुख थें ।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम )