मढ़ौरा(सारण) : सारण जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर थोक और खुदरा दवा दुकानदार तीन दिवसीय हड़ताल पर 22 से 24 जनवरी तक रहेंगे। दवा दुकानदार अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल को लेकर मढ़ौरा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक स्टेशन रोड स्थित हुई। बैठक में थोक व खुदरा दवा दुकानदारों को फार्मासिस्ट की समस्या को लेकर विभागीय निरीक्षण के दौरान किए जाने वाले उत्पीड़न को बंद करने की मांग की गई। वहीं तीन दिवसीय बंदी को सफल बनाने के लिए बैठक चर्चा की गई। दुकानदारों ने बताया कि सात सूत्री मांग फार्मासिस्ट समस्या जब तक सरकार द्वारा समाधान नहीं किया जाता तब तक विभाग द्वारा जारी किए गए सभी अनुज्ञप्ति धारी तथा निरीक्षण के दौरान इस नियम के बारे में विभागीय उत्पीड़न एवं शोषण बंद किया जाए। दवा दुकानदार का निरीक्षण विभाग के द्वारा फॉर्म 35 के अनुसार होना चाहिए। इस दौरान सभी दुकानदारों से बंदी को सफल बनाने की अपील की गई। मौके पर चंद्रकेत नारायन सिंह, जय किशोर सिंह, आर. के. गिरी, धर्मवीर सिंह, बाबु राम सिंह, मकबुल, धीरेन्द्र उपाध्या, लोहा, राजू गुप्ता, नवाब अहमद, मुमताज, राम कुमार सिंह उर्फ अलुआ जी और अन्य दवा दुकानदार मौजूद थे।