दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

डाउन जननायक से लवारिस हालत मे विदेशी शराब बरामद गोरखपुर मुजफ्फरपुर रेल खण्ड के नरकटियागंज स्टेशन पर सोमवार की रात्री गाड़ी संख्या 15212 डाउन जननायक एक्सप्रेस के बोगी मे सर्च अभियान के दौरान शौचालय के पास एक उजले रंग की बोरी में लावारिस हालत में 750एम एल की 44 बोतल 555 गोल्ड व्हिस्की लिखा हुआ शराब जप्त किया गया है उक्त बोरी पर चंडीगढ़ भी लिखा हुआ है। उक्त जानकारी रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार के द्वारा दी गई रेल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जप्त शराब के मामले में अज्ञात के विरुद्ध धारा बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर कार्रवाई की जारही है