सारण : फिल्म पद्मावत के विरोध में पुतला दहन

इसुआपुर . 
रानी पद्मावती पर बने फिल्म पद्मावत के विरोध में प्रखण्ड के राजपूत संगठन के युवाओं ने इसुआपुर बाजार पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली तथा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसुन्न जोशी का पुतला दहन किया .इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित राजपूत युवाओं ने गांव-कस्बों व इसुआपुर बाजार पर विरोध मार्च निकाला .रानी पद्मावती का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान ,इतिहास से छेड़छाड़ नहीं चलेगा ,भंसाली तुम होश में आओ , सेंसर बोर्ड होश में आओ जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए .विरोध मार्च का नेतृत्व राकेश कुमार सिंह ,भास्कर सिंह तिलकचंदी ,कमलेश सिंह ,रितेश राजपूत ,अभिषेक सिंह ,सोनू सिंह ,विक्की सिंह ,मिथुन कुशवाहा ,रजत सिंह ,रोहित सिंहल,उतम कुशवाहा ,देवानंद कुशवाहा ,अमित कुमार ,आकाश कुमार ,सुशान्त कुमार ,दीपू कुमार ,नीरज कुमार राजा व कर रहे थे .छम्मू