चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) स्नातकोत्तर के साथ स्नातक में भी लागू हो:- आर एस ए

छपरा (सारण):मंगलवार को राम जयपाल महाविद्यालय छपरा में आर एस ए इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में छात्र महापंचायत लगाकर छात्र एवम छात्राओं की समस्या संग्रह किया गया। मालूम हो कि संगठन के द्वारा प्रत्येक महाविद्यालय में छात्र महापंचायत लगाना है उसी के तहत आज महाविद्यालय में छात्र महापंचायत लगाया गया ।छात्र-छात्राओं के द्वारा 109 आवेदन छात्र महापंचायत में आया ।जिसमें लाइब्रेरी, प्रयोगशाला ,खेलकूद प्रतियोगिताआयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु एवं नियमित वर्ग संचालन के लिए आवेदन पड़े। इसके समाधान हेतु आवेदन छात्र महापंचायत मे मिले हैं ।छात्र महापंचायत को संबोधित करते हुए आर एस ए के छात्र नेता सह महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि जितने भी आवेदन मिले हैं यह सारी आवेदन के समाधान करने हेतु प्राचार्य को आवेदन भेजा जाएगा और इसे शीघ्र लागू कराया जाएगा। महाविद्यालय में नियमित वर्ग संचालन हो इसके लिए हम लोग लगातार संघर्ष कर रहे हैं ।इसमें विश्वविद्यालय सहयोग नहीं कर रहा है। जिस विभाग में शिक्षक नहीं है विश्वविद्यालय तुरंत अगर उस विभाग में शिक्षक उपलब्ध करा दें तो निश्चित वर्ग संचालन सुचारू रूप से नियमित हो जाएंगे। महाविद्यालय के शिक्षक भी समय से आएं इसके लिए लगातार छात्र संघ एवं संगठन संघर्ष कर रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह काउंसिल मेंबर अर्पित राज गोलू ने कहा कि विश्वविद्यालय में बैठे हुए पदाधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं स्नातकोत्तर में नए सत्र 18 20 में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करना है लेकिन इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन थोड़ा सा भी ध्यान नहीं दे रहा ।स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा होने जा रहे हैं इसके पहले सिलेबस की तैयारी विश्वविद्यालय को कर लेना चाहिए लेकिन भ्रष्टाचार करने में विश्वविद्यालय प्रशासन लिप्त है छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने के लिए प्रत्येक दिन नए-नए भ्रमजाल विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा फैलाया जा रहा है ।70 फीसदी सिलेबस एक जैसा बनाया जाए। यूजीसी का यह निर्देश स्नातक स्तर पर लागू किए जाने वाले चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) का हिस्सा है। स्नातकोत्तर के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक में भी चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू किया जाए इस संगठन का मांग है और इसके लिए संगठन संघर्ष भी करेगी । पीएचडी कोर्स वर्क तृतीय बेच में नामांकन की घोषणा जल्द करें इन सब चीजों को लेकर संगठन आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है सभी छात्र शैक्षिक सुधार हेतु इस आंदोलन में भाग ले कार्यक्रम में प्रमुख रुप से छात्र संघ संयुक्त सचिव पूनम कुमारी ,अनूप कुमार चौबे ,बबलू कुमार, ठाकुर सोनू कुमार, पंकज कुमार ,अंजली कुमारी ,पूजा कुमारी , समेत छात्र संघ के सारे पदाधिकारी महाविद्यालय के उपस्थित ।