सांप के काटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

जनादेश/तरैया।

थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव के एक युवक को साँप काटने से मौत हो गई है।मृत किशोर चंचलिया गांव निवासी शंकर भगत के एकलौता 14 वर्षीय पुत्र राजा भगत है।मृत युवक रात्रि में खाना खाकर सो गया।सुबह अचानक सीने में दर्द होने पर परिजनों ने उपचार हेतु रेफरल अस्पताल तरैया ले गए।जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।जहाँ ईलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।मृत युवक मध्य विद्यालय चंचलिया के सातवें वर्ग का छात्र था।मृतक को एक बहन है।जिसकी शादी हो चुकी है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मौके पर पहुँच मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया।