
छपरा। सीबीएसई के परिणाम घोषित होते ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर छपरा के भैया- बहन खुशी से झूम उठे । ये भैया- बहन सीबीएसई की दसवीं कक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।विद्यालय के 12 भैया बहन वैसे हैं जो 90% से अधिक अंक लाए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया प्रियांशु कुमार जो 95.33% द्वितीय स्थान पर गौरी सिंह 95.17% एवम साक्षी कुमारी 95.17% तृतीय स्थान पर खुशबू कुमारी 93.67% और चतुर्थ स्थान पर सिद्धि गोपाल 93.17%एवं पंचम स्थान पर निर्माण आनंद 92.17%अंक प्राप्त कर विद्यालय ,गुरुजनों के साथ-साथ अपने परिवार एवं मुहला का नाम को रौशन एवम् गौरवान्वित किया । विषयवार हिंदी में 98 अंग्रेजी में 93 गणित में 98 विज्ञान में 96 सामाजिक विज्ञान में 98 आईटी में 99 उच्चतम अंक रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह , विद्यालय सदस्य अमरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अशोक पुरी सफल सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आप अपने उद्देश्य की पूर्ति प्राप्ति हेतु सभी बाधाओं को तोड़ते हुए राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ,आचार्य सचिंद्र उपाध्याय, कुंदन कुमार ,मणि भूषण, दर्शना सिंह ,दिलीप तिवारी तथा अन्य आचार्य बंधु भगनी उपस्थित थे।




Recent Comments