
मांझी। गुरुवार को माँझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा में सभी पूजा समितियों को पूजा करने हेतु लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा करना होगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रखने की उन्होंने जानकारी दी। श्रद्धालु घर पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा कर सकेंगे। पूजा के उपरांत सोमवार को हर हाल में मूर्ति का विसर्जन करना अनिवार्य होगा। अगर सोमवार को विसर्जित नही करते हैं तो सम्बन्धित समितियों पर कारवाई की जाएगी। बैठक में कौरु धौरू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदयशंकर सिंह,अख्तर अली, शैलेश्वर मिश्रा, मुन्ना कुमार साह, कन्हैया साह, बिनय यादव, बिगन सिंह तथा हसनुद्दीन खान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments