महिला ने परिवाद दायर कर थाने के अवर निरीक्षक समेत गांव के दो लोगों को की आरोपित

छपरा। दरियापुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव की एक महिला ने दरियापुर थाने के अवर निरीक्षक व सरैया गांव के दो लोगों पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास व घर से दो लाख रुपये की आभूषण लूटने का आरोप लगाकर अपर जिला सत्र न्यायाधीश षष्टम सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो के न्यायालय में परिवाद सं. 60/2021 दायर की है।परिवादनी महिला दरियापुर थाना क्षेत्र के रामबिनोद सिंह की पत्नी बेबी देवी ने उक्त आरोप दरियापुर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक सुरेश पासवान व सरैया गांव निवासी राकेश सिंह और अरबिंद सिंह को आरोपित की है।अपने मज़बून मे महिला बेबी देवी ने घटना 26 अगस्त 2021 की शाम 7 बजे दर्शायी है। परिवाद पत्र में जिन गवाहों के नाम रखे गए हैं, उनमें उसी गांव के स्व. हरेंद्र सिंह के पुत्र प्रभात सिंह एवं गुड्डू सिंह और स्व चंद्रकेत सिंह के पुत्र तेजनारायण सिंह और दिलीप सिंह समेत एक अन्य का नाम भी शामिल हैं।उक्त संबंध में आरोपित राकेश सिंह ने बताया कि घटना से मैं अनजान हूं,परिवादनी ने मनगढ़ंत आरोप लगाया है। घटना में जो तिथि दर्शायी गई है, उस दिन मैं गांव में था ही नहीं। उन्होंने साफगोई से कहा कि परिवादनी के परिजन गलत धंधे में संलिप्त रहते हैं, उनके पति रामबिनोद सिंह दारू-शराब के धंधे में जेल भी जा चुके हैं, उनलोगों का नैतिक पतन हो गया है।अपने अवैध धंधे के बेरोकटोक चलाने के लिए अनाप शनाप आरोप लगाकर लोगों को फंसना उनकी मंशा है ।