समस्तीपुर: राजद के बिहार बन्द का दलसिंहसराय में व्यापक असर 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू 

दलसिंहसराय
बिहार में बढ़ते अपराध एबं बालू खनन नीति के विरोध में 21 दिसम्बर को राजद के बिहार बन्द का दलसिंहसराय में ब्यापक असर देखने को मिला। राजद के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो , नगर अध्यक्ष चंदन प्रसाद एबं ट्रक ऑनर एसोशिएशन के अध्यक्ष सुजीत कुमार राय एवं महासचिव अरविन्द कुमार राय कर नेतृत्व में सुबह से ही सरदारगंज में एन एच 28 चौक पर वाहनों को चारो ओर खड़ाकर चक्काजाम कर दिया था। वहीं राजद के कार्यकताओं एबं ट्रक ऑनर एसोशिएशन के लोगों ने एन एच 28 से जुलूस निकालकर तथा दलसिंहसराय बाजार के सभी इलाके में घूम घूमकर बाजार को बंद करा दिया। बाद में जुलूस के सरदारगंज लौटने पर आंदोलनकारियों की एक सभा सुजीत राय की अध्यक्षता में हुई। सभा को अन्य लोगों के अलावे महेंद्र कुमार रवि कुमार , युगल किशोर चौधरी, राकेश राय, रामबली राय, संतोष चौधरी, जितेंद्र राय, रवि राय, मनोज राय आदि ने सम्बोधित करते हुए राज्य की नीतीश सरकार की नीतियों की आलोचना की एवं बालू खनन नीति तथा बढ़ते अपराध को लेकर विरोध जताया। बन्द के कारण आमलोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।