
गैस से लगी आग में घर सहित कई समान जलकर राख
पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के तुर्की में गुरुवार की सुबह गैस लीकेज से खपड़ैल घर में आग लग गई। ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार सुबह में जब घर की महिला खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने गई। जैसे ही महिला ने सलाई जलाया, दोनों चूल्हे के साथ-साथ सिलेंडर में भी आग लग गई। महिला चिल्लाते हुए घर से भागी। तुरंत आस-पास के लोग दौड़े। इसी दौरान अगलगी की सूचना पर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग से घर में रखे सभी सामान जल गए।




Recent Comments