
मढ़ौरा ।
देश दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है। इस महामारी के संक्रमण की चपेट में आने से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क का इस्तेमाल करने पर काफी जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर प्रखंड के नौतन पंचायत में मुखिया कुमार सुमित रंजन सिंह ने भी गांव के युवाओं के साथ एक बैठक की । बैठक में युवा और बुजुर्गों को मास्क पहनने की जरुरत को प्राथमिकता देने की बात कही । इस दौरान सभी को मास्क देकर अन्य को भी मास्क पहनने के लिये जागरुक करने की किया । कहा कि मास्क पहनना कोरोना से बचने का वर्तमान में सबसे बेहतर उपाय है । कोरोना पूरे विश्व में व्याप्त है और जिनका प्रतिरोधक क्षमता कम है उनके लिए काफी खतरनाक है। ऐसे में हमें आपसी सूझबूझ के साथ कोरोना से निपटने में सभी का मदद करना चाहिए । जब तक कोई विश्वसनीय और प्रमाणित दवा नहीं आ जाता तब तक हमें सतर्क रहने की जरूरत है।




Recent Comments