समस्तीपुर :पीड़ित ने चोर को चोरी गई बाइक के साथ पकड़ा,अब बाइक चोर गैंग पुलिस गिरफ्त में
#पुलिस चोरी की घटना का आवेदन नही लिया तो उदास लौटते समय पीड़ित ने संयोग से चोर समेत बाइक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा, बरामदगी के बाद प्राथमिकी दर्ज
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय अनुमण्डल में बाइक चोरी के बढ़ते घटनाक्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के निर्देश पर दलसिंहसराय के एएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया। अभियान में विकास कुमार पिता घनश्याम प्रसाद राय एवं रत्नेश कुमार पिता राम प्रसाद राय ग्राम हलई थाना ताजपुर (ओपी हलई) निवासी को गिरफ्तार किया गया हैं।
बताया गया हैं मालपुर पुरवारीपट्टी निवासी दीपक कुमार की बाइक उनके घर से मंगलवार की रात चोरी हो गयी थी। जिसकी सूचना देने वे दलसिंहसराय थाना गए थे। परंतु पुलिस की अकर्मण्यता के कारण उनका आवेदन नहीं लिया गया। उदास लौटते समय दीपक चोरी गयी गाड़ी से एक व्यक्ति को रोसड़ा की ओर से आते देखकर गोसपुर में उसे जबरन रोककर पकड़ा एवं ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पुलिस ने पहुँचकर बाइक एवं बाइक सवार विवेक कुमार पिता सुशील राय साकिन आलमपुर सिमरी थाना विद्यापतिनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में पुलिस को निशानदेही प्राप्त हुई। इसी निशानदेही पर हलई निवासी दो को गिरफ्तार किया गया एवं पाँच अन्य चोरी की गयी एवं दो मोबाइल भी बरामद किया गया।बु धवार को बाइक बरामदगी एवं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दीपक कुमार से आवेदन मांगकर प्राथमिकी दर्ज किया।
इस घटना की पड़ताल के लिए समस्तीपुर नगर थानाध्यक्ष एच. एन. सिंह दलसिंहसराय थाना पहुँचकर बरामद बाइक एवं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की। बताते चले कि पीड़ित दीपक एवं अन्य ग्रामीणों के सहयोग से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर पाँच बाइक बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। एक अन्य घटना में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर स्थित बसढ़िया चौक एवं विद्यापतिनगर थानाक्षेत्र में पिकअप लूट कांड का भी उदभेदन किया गया। इस घटना में शामिल दोनों रिसीवर को गिरफ्तार किया गया हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी संतोष कुमार ने बताया गया कि इस कांड में संलिप्त अन्य पाँच अपराधी मोतीहारी में गिरफ्तार किए गए हैं। आगे पुलिस गिरफ्तारो को रिमांड पर लेकर लुटे गए पिकअप को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।
छापामारी दल में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष नरेश पासवान, उजियारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, ताजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार समेत दलसिंहसराय के पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार पंत, अनिल कुमार, शाहजहाँ खाँ, परशुराम झा एवं अन्य थानों के पुलिस बल भी थे।




Recent Comments