उन्नाव (उ.प्र.): सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए समस्त जनपदों में किशान पाठशाला का आयोजन
[न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)] उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में किशान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में आज ब्लाक बीघापुर के ग्राम रूद्र पुर के प्राथमिक विद्यालय में 5 दिवसीय 11 से 15 दिसंबर तक किसान पाठशाला का आयोजन राजकीय कृषि बीज भंडार बिघापुर से आये हुए कृषि तकनिकी सहायक कुलदीप सिंग द्वारा किया गया।

जिसमें उन्होंने किसानों को आधुनिक ढंग से कम से कम रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करके खेती करने व ज्यादा से ज्यादा उपज व लाभ कैसे कमाया जा सके के आधुनिक तौर तरीके बताए, तथा औद्यानिक फसलो का महत्व व कृषि विभाग द्वारा कृषको को दी जा रही बिभिन्न फसलों जैसे केला, पपीता, अमरूद, आम व गेंदा आदि की फसलों में सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान के बारे में भी किसानों को बताया किसान पाठ शाला में आये हुए किसानों में मुख्य रूप से बोधा सिंह, शिवबहादुर यादव (प्रधान), कृपाशंकर, अजय यादव, बिनीत यादव जितेंद्र यादव, गंगा सागर, रामसागर, रघुनाथ सिंह रामरतन, सुशील यादव, दीपकली यादव(परखा) आदि दर्जनों किसानों ने भाग लेकर सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की अनुदानित फ़सलों की जानकारी ली।