बेगूसराय :मुखिया पुत्रों की हत्याकांड में 4 गिरफ्तार
# फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई – एसपी आदित्य कुमार

भगवानपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के दहिया रसलपुर के मुखिया सीताराम महतो के दो पुत्रों जितेंद्र कुमार उर्फ लंबू तथा रामलाल कुमार की 11 की रात में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद 6 अपराधियों में 4 को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं ने बात करते हुए SP आदित्य कुमार ने कहा कि हत्यारे जब खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र में शव को ठिकाना लगाकर भाग रहे थे तभी गश्ती में निकली पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने बताया कि दबोचे गए दोनों ने हत्याकांड का खुलासा किया और उसके बयान पर दो और अपराधियों की गिरफ्तारी हो पायी। उन्होंने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही उन्होंने तेघड़ा डीएसपी वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। तेघड़ा अनुमंडल पुलिस क्षेत्र के सभी थाना पुलिस ने इस हत्याकांड में अपराधियों को दबोचने में अहम भूमिका निभाई।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर सुनवाई का करेंगे अनुरोध
SP आदित्य कुमार ने बताया कि महज 25-30 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हत्या की गई है। इसमें गिरफ्तार व मुख्य सूत्रधार संजीत कुमार हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। वहीं उस पर आर्म्स एक्ट सहित लूट व हत्या के प्रयास के सहित 4 मामले बरौनी व भगवानपुर थाना में पूर्व से दर्ज है। उन्होंने कहा कि नामजद दो अभियुक्त की भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले जल्द सजा मिले इसको लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेज कर सुनवाई का अनुरोध किया जाएगा।




Recent Comments