शरीर पर पेड़ गिरने से पचास वर्षिय व्यक्ति की मौत

#अभय सिंह/बनियापुर(सारण)थाना क्षेत्र के सुहई शाहपुर में शरीर पर पेड़ गिरने से पचास वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गाव का ही शिवदयाल साह है। बताया जाता है कि शिवदयाल घर से बाजार की ओर जा रहा था। तभी तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। वारिस से बचने के लिए वह छुपने हेतु जा रहा था। इसी बीच एक पेड़ की डाली उसके शरीर पर आ गिरी। पेड़ की डाली गिरने से वह बुड़ी तरह जख्मी हो गया। लोग इसे डॉक्टर के पास ले जाने के प्रयास में जूटें थे। तभी उसकी मौत हो गई। मृतक के सिर में काफी चोटे आई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। मामले के संदर्भ में एक यूडी केश थाने में दर्ज किया गया है। लोजपा नेता अभिमन्यु सिंह रघुवंशी ने मृतक के परिजनों को मुवावजा की राशि देने की मांग की है।




Recent Comments