बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

#रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड के राघोपुर स्कूल के पास बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर में शाहपुर दलसिंहसराय जाने वाली मुख्य पथ को राघोपुर स्कूल के निकट बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया।आक्रोशित ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर जम कर भड़ास निकाली।वहीं बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।उपभोक्ताओं का कहना था कि 3 दिन से बिजली नहीं मिल रही है बिजली की लचर व्यवस्था ऐसी है कि थोड़ी भी बारिश या हल्की भी आंधी आए तो बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।वही बिजली मिस्त्रीयों द्वारा मनमानी की जा रही है बिजली मिस्त्री कुछ ठेकेदारों से पैसा लेकर आगे का लाइन चालू कर वही पीछे जम्फर छुड़ा देते हैं।जिससे बिजली बाधित रहती है।बिजली लो वोल्टेज व अनियमित बिजली मिलती है।समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों को बार-बार फोन करने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा जान बूझकर बिजली आपूर्ति नियमित रूप नहीं की जा रही है। बिजली आपूर्ति अनियमित होने से ग्रामीणों के समक्ष पानी का भी संकट हो गया है।क्योंकि कब बिजली आएगी और कब किसी को पता नहीं होता है। ऐसे में लोग पानी स्टाॅक करके भी नहीं रख पाते हैं। कहा पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है जिससे तीन दिनों से पानी संकट से जूझ रहे हैं। पानी नहीं मिलने से स्थिति यह हो गई हैं कि पीने के लिए तो लोग दूर दराज से लाकर व्यवस्था कर ले रहे हैं लेकिन नहाने धोने के लिए पानी आफत हो गया है। वही मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने स्कूटी जेई से बात किया जिसके बाद जेई द्वारा बिजली कर्मी को भेजा गया।वहीं बिजली चालू होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा करीब 1 घंटे के बाद यातायात शुरू कर दी गई।