सारण :हल्की नोकझोंक के साथ बीडीसी की बैठक सम्पन्न
अमनौर /सारण

अमनौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित बीडीसी की बैठक हल्की नोकझोंक के साथ सम्पन्न हुई. शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख विश्वामित्र शर्मा की अध्यक्षता आयोजित बीडीसी की बैठक में उपस्थित दर्जनों पंचायत समिति सदस्यों व मुखिया गण आंगनबाड़ी, मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, शिक्षा सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से संबंधित चर्चा सदन में जोर-शोर से उठाया. बीडीसी सदस्य अनिल कुमार यादव ने शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष सदन में चर्चा के दौरान कहा कि कई शिक्षक मनमाने ढंग से प्रतिनियुक्ति कराकर एक -दूसरे स्कूल में जा रहे है. वहीं कई शिक्षक नियोजन के समय से ही एक ही विधालय में वर्षों से जमें हुए हैं. वहीं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नये राशन कार्ड बनाने की दिशा में पहल करने की चर्चा की गयी. जबकि शेखपुरा पंचायत के मुखिया संतोष यादव व बीडीसी सदस्या ललिता गुप्ता ने प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र में अनियमितता बरतने, आंगनबाड़ी केन्द्र मनमाने ढंग से संचालन करने तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय निजी भवन में संचालित करने की मुद्दा उठाया. जहां प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित खाली भवन में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव लाया गया. बीडीसी सदस्यों ने मनरेगा योजनाओं के कार्यो में बीडीसी की भागीदारी सुनिश्चित करने के कई भी चर्चा की गई. वहीं बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया. . बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ वैभव कुमार, सीओ सह एमओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, एसआई विनोद कुमार राय, सीडीपीओ रश्मि कुमारी, बीईओ जगदीश भगत, कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रवंधक शिवकुमार पासवान, बीसीओ भागीरथ प्रसाद बीडीसी सदस्य जयराम कुमार महतो, अभिषेक कुमार, अवधेश सिंह, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार मांझी, ललिता गुप्ता, पार्वती देवी, बबीता देवी, बेबी देवी, मंजू देवी, राजकुमारी देवी, रिंकी देवी, मुखिया बिन्देश्वरी राय, संतोष यादव, सत्येंद्र सिंह, संजय साह, सत्येंद्र राम आदि दर्जनों बीबीसी सदस्य व अधिकारी शामिल थे.