
समस्तीपुर:बच्चों में कुपोषण से बचाव को लेकर निकाली गई रैली
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
वारिसनगर
वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत शेखोपुर पंचायत में पूरक आहार पर जागरुकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से 5 से 12 माह के बच्चों वाली माताओं को पूरक आहार के बारे में जानकारी दी गयी. पंचायत के दौलतपुर, मन्नीपुर, मलहीपुर गांव में हरियाली एवं सुहागन जीविका महिला ग्राम संगठन और सारी पंचायत में राधारानी, लक्ष्मीबाई जीविका महिला ग्राम संगठन के माध्यम से बच्चों में कुपोषण से बचाव को ले जागरुकता रैली निकाली गई.
मास्टर ट्रेनर नौशाद वारसी ने बताया कि दो दिवसीय जागरुकता अभियान के तहत चार प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से 5 से 12 माह के बच्चों वाली माताओं को पूरक आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है.
गृह भ्रमण कर सात खाद्द समूह में से कम से कम चार खाद्द समूह खाने के लिए जागरुक किया गया. 6 माह के बाद शिशु को शरीर के विकास एवं मानसिक विकास के लिए अलग-अलग तरह के आहार की जरुरत होती है. बच्चे का पूर्ण विकास के लिए भोजन में विविधता जरुरी है. खाना बनाने से पहले और खिलाने से पहले मां अपनी और बच्चे का हाथ साबुन से धोए.




Recent Comments