प्रखंड स्तरीय पोषण मेले का प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू

उजियारपुर (समस्तीपुर):
उजियारपुर प्रखंड के महंत नारायण दास उच्च विद्यालय में समेकित बाल विकास परियोजना उजियारपुर समस्तीपुर के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय पोषण मेले का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रिंकी कुमारी दीप प्रज्वलित कर किया।

इस पोषण अभियान मेले के अंतर्गत icds परियोजना के द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं की सचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती अर्पणा ने कहा कि विद्यालयो से आए छात्र छात्राओं, आंगनबाड़ी सहायिका व सेविकाओं को पोषण परामर्श दिया गया।जिसमें बताया कि नवजात शिशु के लिए प्रथम 6 माह तक मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पोषण माह अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 वर्ष तक के बच्चों को संतुलित आहार देने पर ध्यान केंद्रित कराना है।उपरोक्त पोषण अभियान मेले में आए गणमान्यों ने अपने अपने संबोधन के क्रम में बच्चों के स्वास्थ्य, जीविका, शिक्षा व PHED से संबंधित मुद्दों को रखा। इस मेले में कई विद्यालयों से आए बच्चों व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मेले को आकर्षण का केंद्र बनाया। मौके पर विद्यालयों के छात्र छात्राओं के अलावे आंगनबाड़ी की सेविका व सहायिका एवं प्रखंड के संबंधित क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका, मीना, सविता, मंजुला, शीला, माला, उषा, वीणा, नमिता, नीलम व शिक्षकों में अजय झा, मनोज कुमार साह, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थिति थे।




Recent Comments