समस्तीपुर:ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,बाइक सवार की मौत

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू :
रोसड़ा
रोसड़ा सिंघिया मुख्य पथ एसएच 88 पर थाना क्षेत्र के पुरानी भिरहा भावा दास स्थान के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान शहर के नंद चौक निवासी स्व़ महादेव दास के पुत्र पंकज कुमार दास (25) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुनि सह थानाध्यक्ष एच़एन सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने खदेड़कर घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर परोड़िया गांव के समीप पकड़ लिया। बावजूद चालक व उपचालक फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंकज दोपहर में घर से अपनी बहन के घर देवधा फुलहारा गांव जाने के लिए निकला था। इसी क्रम में पुरानी भिरहा भावा दास स्थान के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ट्रक व बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।